भारतीय भाषा उत्सव-2024

बेसिक शिक्षा
3 minute read
0

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय
समग्र शिक्षा, विद्या भवन, निशातगंज, लखनऊ-226007

सेवा में
1 प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, समस्त जनपद, उ०प्र०।
2 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त जनपद, उ०५०।
पत्रांक गुण०वि०/भा०भा० उत्सव / /2024-25 दिनांक 29/11/2024
विषय- भारत सरकार द्वारा" भाषाओं के माध्यम से एकता थीम पर आधारित साप्ताहिक भाषा उत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में।
महोदय/महोदया
    कृपया उपर्युक्त विषयक सचिव, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, भारत सरकार के पत्रांक 01-06/2023-15-8 दिनांक 22 नवम्बर 2024 (छायाप्रति संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो कि 07 दिवसीय "भारतीय भाषा उत्सव के आयोजन के सम्बन्ध में है। उक्त संदर्भित पत्र द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में विद्यालयों में स्थानीय भाषा / मातृ भाषा को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाये जाने के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा "भाषाओं के माध्यम से एकता थीम पर 07 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन दिनांक 04 दिसम्बर, 2024 से 11 दिसम्बर, 2024 की अवधि में आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय, संकुल, ब्लॉक संसाधन केन्द्र, जनपद स्तर (डायट सहित), प्रदेश स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 द्वारा भाषाओं (मातृभाषा आधारित रिक्षा एवं बहुभाषा याद) एवं शिक्षा के समग्र दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में भारतीय भाषा उत्सव के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं स्वम् शैक्षिक गतिविधियों के आयोजन के सम्बन्ध में निर्देश प्रदान किये गये हैं। 
उ‌द्देश्य:- 
  • नागरिकों के बीच एकता को बढ़ावा देना तथा अपनी सास्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने में भाषा के महत्व को रेखांकित किया जाना।
  • छात्र/छात्राओं में भारतीय भाषाओं और साहित्य के प्रति गहन लगाव को प्रोत्साहित किया जाना।
  • बहुभाषावाद एवं भारतीय भाषाओं के माध्यम से शिक्षा तथा शोध को बढ़ावा देना।
  • भाषा के प्रति उत्साही प्रेग रखने वाली एक नई पीढ़ी को प्रेरित एवं तैयार करनाः।
गतिविधियां:-

भाषाओं के माध्यम से एकता" थीम पर आयोजित किये जाने वाले साप्ताहिक उत्सव का आरम्भ दिनांक 04 दिसम्बर, 2024 से एवं समापन महान राष्ट्रवादी तमिल कवि श्री सुब्रमण्यम भारती जी की जयन्ती के अवसर पर दिनांक 11 दिसम्बर, 2024 को किया जायेगा। तत्क्रम में छात्र/छात्राओं के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निम्नवत् निर्देशित किया जाता है :-

1. "भारतीय भाषा उत्सव" कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय, संकुल, ब्लॉक संसाधन केन्द्र तथा जनपद स्तर (डायट सहित) पर की जाने वाली गतिविधियों की सप्ताहवार थीम निम्नवत् है :-

Day 1: 04-12-2024 (Wednesday)
Harmony in Languages and Nature (भाषाओं एवं प्रकृति में सौहार्द्रता)

Day 2: 05-12-2024 (Thursday)
Blending Languages and Technology: The Power of Words in the Digital Age (भाषाओं एवं प्रौद्योगिकी का सम्मिलन डिजिटल युग में शब्दों की शक्ति)

Day3: 06-12-2024 (Friday)
Language and Literature: The Intersection (भाषा एवं साहित्यः समन्वय)

Day 4: 07-12-2024 (Saturday) 
Language Fair (भाषा मेला)

Day 5: 09-12-2024 (Monday)
"The Eloquence of Experssion' Oratory skill activities (अभिव्यक्ति की वाकपटुता भाषण कला)

Day 6: 10-12-2024 (Tuesday)
Language and Community (भाषा एवं समुदाय)

Day 7: 11-12-2024 (Wednesday)
Language, Culture and Us: A Regional Fiesta (भाषा, संस्कृति और हम एक क्षेत्रीय पर्व)

2. "भारतीय भाषा उत्सव" कार्यक्रम के अन्तर्गत उपर्युक्तानुसार दिनाक 04-11 दिसम्बर, 2024 की अवधि में महान राष्ट्रवादी तमिल कवि श्री सुब्रमण्यम भारती जी की रचनाओं से सम्बन्धित पठन एवं लेखन सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों/कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय संकुल ब्लॉक संसाधन केन्द्र, जनपद स्तर पर भाषा सांस्कृतिक कार्यक्रम, याद-विवाद, प्रश्नोत्तरी इत्यादि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। तत्सम्बन्धी क्रियान्वित की जाने वाली सुझावात्मक गतिविधियों की सूची संलग्न है।

3. कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु श्री विपिन कुमार, विशेषज्ञ, गुणवत्ता यूनिट समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय (मोबाईल नं० 8181868955) को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है।

4. जिन विद्यालयों में दिनांक 04 दिसम्बर, 2024 को NAS परीक्षा का आयोजन किया जायेगा, उन विद्यालयों में 'भारतीय भाषा उत्सव' कार्यक्रम से सम्बन्धित गतिविधियां आगामी दिवस में आयोजित की जायेंगी। 

5. भारतीय भाषा उत्सव" कार्यक्रम के अन्तर्गत. क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों/कार्यक्रमों की दैनिक आख्या राज्य परियोजना कार्यालय को निम्नवत् लिंक पर अनिवार्य रूप से साझा किया जायेगा - 


कृपया उपर्युक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

भवदीया,
(कचन वर्मा)
राज्य परियोजना निदेशक

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!